सलमान के फैन ने दी धमकी सोना को

मुम्बई। अतीत में कई विवादों में रहीं गायिका सोना महापात्रा एक नए विवाद में घिर गई हैं। उनका आरोप है कि सलमान खान के फैन उनको जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। सोना महापात्रा ने महिला आयोग से इस मामले में दखल देने की।मांग की है, लेकिन दिलचस्प बात ये है।कि जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर मामले की उन्होंने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

ये विवाद उस वक्त शुरू हुआ, जब सोना से सोशल मीडिया पर सलमान खान की इसलिए आलोचना की, क्योंकि उन्होंने बकौल सोना, कैटरीना कैफ का अपमान किया था।

उन्होंने सलमान को आदतन महिलाओं का अपमान करने वाला इंसान बताया। इससे पहले फ़िल्म भारत से प्रियंका चोपड़ा के अलग होने के मामले में भी सोना महापात्रा ने सलमान पर ताने मारते हुए की लिखा था कि ऎसी फ़िल्म में काम न करने से बेहतर काम प्रियंका चोपड़ा को करने थे। सोना महापात्रा इससे पहले भी कई गायकों और संगीतकारों से सोशल मीडिया पर भिड़ चुकी हैं। संगीतकार अनु मलिक पर उन्होंने मीटू के तहत यौन शोषण के आरोप लगाए थे।

This post has already been read 9641 times!

Sharing this

Related posts