तंबाकू मुक्त अभियान हमेशा जारी रहना जरूरी : स्वास्थ्य मंत्री

मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सूबे में तंबाकू मुक्त अभियान हमेशा जारी रहना जरूरी है। इस अभियान को एक मुहिम के रूप में लागू किए जाने की जरुरत है। मुंबई में स्थित यशवंतराव प्रतिष्ठान में बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन व सलाम मुंबई फाउंडेशन की ओर से विश्व तंबाकू विरोधी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया था।इसी कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि देश में प्रतिवर्ष 8 से 9 लाख लोगों की तंबाकू के सेवन से मौत हो रही है।

तंबाकू जन्य पदार्थों के सेवन से कैंसर, मधुमेह आदि गंभीर बीमारियों से लोग परेशान हो रहे हैं। शिंदे ने कहा कि सर्वेक्षण में महाराष्ट्र में सबसे कम धूम्रपान के आंकड़े सामने आए हैं। इसके बावजूद राज्य में भविष्य में तंबाकू विरोधी अभियान को तेजी से लागू किया जाएगा। 
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सूबे में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 374 तंबाकू मुक्ति केंद्र शुरू किए गए हैं। इस मुहिम के तहत 804 स्वास्थ्य संस्थाओं व 2 हजार 755 स्कूलों को तंबाकू मुक्त किया गया है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. प्रदीप व्यास, स्वास्थ्य सेवा आयुक्त डॉ. अनुप कुमार यादव, स्वास्थ्य सेवा सहसंचालक डॉ. साधना तायडे, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. जगदीश कौर, सलाम मुंबई फाउंडेशन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

This post has already been read 8025 times!

Sharing this

Related posts