रांची। रांची पुलिस ने खलारी थाना क्षेत्र के कुख्यात अमन श्रीवास्तव गुट के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सदस्यों में फिरोज आलम और मिनहाज आलम उर्फ गुड्डू शामिल है। पुलिस ने इनके पास से रंगदारी से वसूले गये 10 लाख 30 हजार रूपये, चार मोबाइल, एक डायरी सहित अन्य सामान बरामद किया है।
यह जानकारी रविवार को खलारी डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि खलारी में कोयला कारोबारियों को धमकी देकर पैसा वसूली करने का काम अमन श्रीवास्तव गिरोह के ये दोनों लोग कर रहे थे। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने खलारी थाना क्षेत्र से मिनहाज आलम को गिरफ्तार कर लिया। मिनहाज आलम की निशानदेही पर पुलिस ने रांची के दीपाटोली से फिरोज आलम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया।
This post has already been read 8106 times!