रांची। रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के रांची-जमशेदपुर एनएच-33 रायडीह गांव के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया, जिससे ट्रक के डाला में सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गयी। थाना प्रभारी के अनुसार मिनी ट्रक रांची मेें सामान उतार कर टाटा जा रहा था। शुक्रवार देर रात ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर की दूरी पर एक अर्द्धनिर्मित कुएं में गिर गया। इस घटना में जमशेदपुर निवासी पंकज कुमार झा की मौत हो गयी जबकि ट्रक के चालक सहित दो अन्य लोगों को हल्की चोटेंं आयी हैं। शनिवार सुबह ट्रक को कुंए से क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। पुुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
This post has already been read 5881 times!