मिशन 2019 का अगला पड़ाव होगा विस चुनाव में पूर्ण बहुमत : रघुवर दास

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अब आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में प्रदेश में दो तिहाई बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाना मिशन 2019 का अगला पड़ाव है। दास ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में प्रबंधन के सभी विभागों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कुशल प्रबंधन और समन्वय से ही  पार्टी ने प्रदेश में बड़ी उपलब्धि हासिल करके विपक्षी गठबंधन को धराशाई किया है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों को जीत में महती भूमिका निभाने के लिए बधाई दी। इस मौके पर संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी उपस्थित थे। बैठक का संचालन महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने किया। बैठक में प्रबंधन के प्रमुख सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू आदि उपस्थित रहे।

This post has already been read 9814 times!

Sharing this

Related posts