झारखंड में भाजपा की जीत के जश्न में मनी होली और दीवाली

रांची। देश में लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली भारी जीत से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जमकर जश्न मनाया। झारखंड की 14 में से 12 लोकसभा सीटों पर सत्तारूढ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत के रुझान आते ही भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और उसके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। शाम चार बजे तस्वीर साफ होते ही प्रदेश भाजपा कार्यालय समेत कई जगहों पर होली और दीपावली एक साथ मनायी गयी। लोग एक-दूसरे को बधाई देने और मिठाई खिलाते नजर आये। प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का हुजूम लग गया। पटाखे फोड़े गये, रंग अबीर लगाये तथा मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। यहीं नहीं, कार्यकर्ताओं ने ठुमके लगाये और जमकर आतिशबाजी की। साथ ही प्रदेश भाजपा कार्यालय को झालर और लड़ियों की तरह सजा दिया गया। 

कांके रोड स्थित भाजपा की सहयोगी आजसू कार्यालय में भी हचलत तेज हो गयी। वहीं हार का सामना करने वालों के समर्थकों में मायूसी छायी रही। शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह आतिशबाजी की गयी। साथ ही विजेताओं ने जनता का आभार जताया। महिला कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर खुशी का इजहार किया।

This post has already been read 8634 times!

Sharing this

Related posts