रांची । झारखंड में तीसरे चरण व भारत निर्वाचन आयोग के छठे चरण में गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम (एसटी) लोकसभा सीटों के लिए 12 मई को हुए मतदान में 65.41 फीसदी मतदाताओं (मंगलवार तक अपडेट आंकड़ा) ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में यह लगभग एक फीसदी ज्यादा है। इस बार गिरिडीह में 66.98, धनबाद में 60.37, जमशेदपुर में 67.19 और सिंहभूम में 69.24 प्रतिशत मतदान हुआ। इस तरह 2014 के लोकसभा चुनाव की तुलना में 0.84 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गयी। इन चार सीटों के लिए कुल 66,85,401 मतदाताओं में से 43,73,252 ने अपने मत का इस्तेमाल किया। इसके अंतर्गत कुल 35,05,565 पुरुष मतदाताओं में से 22,90,307 और 31,79,720 महिला मतदाताओं में से 20,82,919 ने वोट डाले। इसके अलावा अन्य श्रेणी के 116 मतदाताओं में से 26 ने अपने मत का इस्तेमाल किया। जबकि इन चार सीटों के लिए पिछले लोकसभा चुनाव 2014 में 64.57 प्रतिशत मतदाताओं ने मत डाले थे. 2014 के चुनाव में गिरिडीह में 64.26, धनबाद में 60.57, जमशेदपुर में 66.37, औऱ सिंहभूम में 69.04 प्रतिशत मतदान हुआ था।
गिरिडीह सीट के लिए 2014 की तुलना में इस बार मतदान प्रतिशत में 2.72 प्रतिशत की बढ़त्तरी दर्ज की गयी है। 2019 के चुनाव में इस सीट के लिए कुल 16,47,715 में से 11,03,578 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसमें कुल पुरुष मतदाता 8,77,932 में से 5,76,844 और कुल महिला मतदाता 7,69,764 में से 5,26,731 और अन्य श्रेणी के 19 मतदाताओं में से 3 ने अपने मत डाले।
धनबाद लोकसभा सीट के लिए कुल 20,68,233 मतदाताओं में से 12,48,603 ने मत डाले। इसमें कुल पुरुष मतदाता 11,21,558 में से 6,81,400 और कुल महिला मतदाता 9,46,641 में से 5,67,196 औऱ अन्य 34 मतदाताओं में से 7 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
जमशेदपुर सीट के लिए कुल 17,01,342 मतदाताओं में से 11,43,054 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसमें कुल 8,71,103 पुरुष मतदाताओं में से 5,90,418, कुल 8,30,183 महिला मतदाताओं में से 5,52,621 और अन्य 56 मतदाताओं में से 15 ने अपने वोट दिये।
झारखंड में तीसरे चरण में चार सीटो के लिए हुए चुनाव में सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत सिंहभूम सीट के लिए दर्ज किया गया। यहां कुल 69.24 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट दिये। इस सीट के लिए कुल 12,68,111 मतदाताओं में से 8,78,017 ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके अंतर्गत कुल 6,36,972 पुरुष मतदाताओं में से 4,41,645, कुल 6,33,132 महिला मतदाताओं से 4,36,371 और अन्य 7 मतदाताओं में से 1 ने अपने मत का इस्तेमाल किया।
This post has already been read 8365 times!