रांची। राजधानी रांची के हरमू पूल के निकट रिलांयस ट्रेंड के बारहवे तल्ले से कूदकर एक छात्रा ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। कूदने से पहले छात्रा ने ने फोन कर अपने परिजनों को बताया कि वह अब सदा के लिए जा रही है। अब डांटने की जरुरत नहीं पड़ेगी। छात्रा की शिनाख्त अदिति कुमारी के रुप में की गयी है। वह डीएवी गांधी नगर के बारहवीं कक्षा की छात्रा थी। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अदिति कुमारी का रिजल्ट दो दिनों पूर्व ही निकला था। परीक्षा में बेहतर अंक नहीं आने के बाद वह उदास रहती थी। गणित में अच्छा अंक नहीं आने के कारण उसका रिजल्ट भी खराब आया था। अदिति के पिता राजेश कुमार पुणे में किसी बैंक के कर्मचारी है। पिता ने शुक्रवार को सुबह रिजल्ट को लेकर अदिति को फटकार लगायी थी। उस वक्त वह कुछ नहीं बोली और अपनी छोटी बहन के साथ स्कूटी से पानी लेने के लिए घर से निकली। राम विलास पेट्रोल पंप के पास उसने अपनी छोटी बहन को उतार दी और बोली की वह अब कभी वापस नहीं आयेगी। छोटी बहन तुरंत फोन कर पूरी घटना की जानकारी अपने पिता को दी। उसके पिता ने तत्काल सुखदेवनगर थाना को फोन कर अदिति के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस अदिति के मोबाइल लोकेशन के आधार पर रिलांयस ट्रेंड के पास पहुंची। लेकिन तबतक अदिति ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को अदिति का स्कूटी और मोबाइल घटनास्थल से मिला। पूछताछ में लोगों ने बताया कि रिलांयस ट्रेंड के पीछे से धड़ाम की आवाज आयी थी। देखने पर एक लड़की गिरी हुई थी। लोगों ने बताया कि उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी।
This post has already been read 7250 times!