देवघर। जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में मधुवन गांव से साइबर अपराध से जुड़े एक आरोपित मोनाजिर को रांची के पंडरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे थाना देवघर ले गयी है। बताया जाता है कि आरोपित मोनाजिर के खाते में थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के खाते से ऑनलाइन एक लाख रुपये स्थानांतरित हुआ था। इस मामले में पीड़ित व्यक्ति ने संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। देवघर साइबर पुलिस के प्रभारी नेहा बाला ने तकनीकी सेल की मदद से आरोपित को धर दबोचा। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम में रांची पुलिस आरक्षी निरीक्षक नीतीश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मनोहर बारला के अलावा सशस्त्र बलों में दीपक कुमार शामिल थे। पुलिस उसे देवघर थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है। युवक से एक मोबाइल भी जब्त किया गया है।
This post has already been read 8135 times!