रांची । झारखंड प्रदेश राजद ने राज्य के कृषि मंत्री रणधीर सिंह द्वारा जिला परिषद की महिला सदस्य को थप्पड़ मारे जाने की घोर निंदा की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार ने बुधवार को कहा कि मंत्री सत्ता के नशे में इतना मदमस्त हैं कि उन्हें कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा है। वह एक निर्वाचित महिला जन प्रतिनिधि की पिटाई तक कर रहे हैं। इसकी जितनी निंदा की जाये कम है। उन्होंने कहा कि कभी मंत्री मंच पर सार्वजनिक रूप से थिरकते नजर आते हैं, तो कभी महिला के सम्मान की बात करने वाली सरकार के मंत्री सरेआम महिला की पिटाई कर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने कहा कि राजद राज्यपाल से मांग करती है कि मंत्री पर तत्काल करवाई हो और उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त किया जाये।
This post has already been read 7662 times!