नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को बिहार स्थापना दिवस के मौके पर राज्य की जनता को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। बिहार के लोगों की गर्मजोशी और उनका स्नेह मेरी सुखद स्मृतियों का हिस्सा है। मेरी कामना है कि इस राज्य का भविष्य सफलता और समृद्धि से भरा-पूरा हो। ब्रिटिश शासन के समय बंगाल विभाजन के बाद 22 मार्च, 1912 को बिहार राज्य की स्थापना हुई थी। 26 जनवरी, 1950 को बिहार को राज्य का दर्जा मिला।
This post has already been read 7051 times!