‘पीएम किसान’ की राशि में होगी वृद्धि : मस्त

नई दिल्ली। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘पीएम किसान’ योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। मस्त ने शनिवार को यहां एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि ‘पीएम किसान’ की राशि को समय-समय पर बढ़ाया जाता रहेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की प्रेरणा से ‘किसानों के मन की बात’ का कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत किसानों के मन की बात जानने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। मस्त ने कहा कि किसान के मन की बात कार्यक्रम के तहत पूरे देश के किसानों से किसान मोर्चा, किसान संगठन, भाजपा कार्यकर्ता सुझाव मांग रहे हैं। इन सुझाओं को भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा| घोषणा पत्र के आधार पर भाजपा की अगली सरकार किसानों के लिए काम करेगी।
मस्त ने कहा कि कर्ज माफी किसानों की समस्या का समाधान नहीं है। भाजपा किसानों को पूर्णरूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।

This post has already been read 6591 times!

Sharing this

Related posts