- सबसे ज्यादा सिसई 54.56 और सबसे कम जमशेदपुर पश्चिमी में 33 प्रतिशत मतदान
रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए शुरुआती 2 घंटे में हुए मतदान के रुझान अच्छे मिल रहे हैं। 7 जिलों की 20 विधानसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक 45.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि बहरागोड़ा में 52.2, घाटशिला में 49.9, पोटका में 48, जुगसलाई में 44.1,जमशेदपुर पूर्वी में 34.1, जमशेदपुर पश्चिमी में 33, सरायकेला में 46.33,खरसावां में49.17, चाईबासा में 40.19, मझगांव में 51.09, जगरनाथपुर में 46.17, मनोहरपुर में 38.51, चक्रधरपुर में 46.41, तमाड़ में 29.35, सिसई में 54.56, मांडर में 49.84, तोरपा में 49.57, खूंटी में 45.96, सिमडेगा में 45.4 और कोलेबिरा में 46 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट पर सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जबकि अन्य 18 विधानसभा सीट के लिए दोपहर 3:00 बजे तक वोटिंग होगी। 2014 विधानसभा चुनाव में इन 20 सीटों पर 68.01 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
This post has already been read 6546 times!