सड़क दुर्घटना में पुलिस के 4 जवानों की मौत

मेमारी । पूर्व बर्दवान जिले के पालसिट टोल प्लाजा के पास रविवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में पुलिस के चार जवानों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अनूप बाला, विश्वजीत सामुई, बादल सरकार और प्रबीर हाटी के रूप में हुई है। सभी पुलिसकर्मी हैं। रविवार रात ये चारों पुलिस के जवान ड्यूटी पूरी कर के जाइलो गाड़ी से मेमारी से बर्दवान लौट रहे थे। पालसिट टोल प्लाजा के पास दो नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर इनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तीन पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद चारों पुलिस कर्मियों को अस्पताल ले जाया गया। वहां सोमवार की सुबह पुलिस के जवान प्रवीर हाटी ने भी दम तोड़ दिया। दुर्घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

This post has already been read 7185 times!

Sharing this

Related posts