38 वे राष्ट्रीय खेल में झारखंड महिला हॉकी टीम अपने अंतिम मैच में हॉकी महाराष्ट्र को 2=1 से पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त किया

Rabchi: 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक देवभूमि हरिद्वार, उतराखंड में आयोजित 38 वें राष्ट्रीय खेल में झारखंड महिला हॉकी टीम आज अपने अंतिम मैच में हॉकी महाराष्ट्र को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2=1 से पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त की। झारखंड टीम की ओर से पहले क्वार्टर में मैच के 12 वे मिनट में प्रमोदानी लकड़ा ने फिल्ड गोल कर झारखंड की 1=0 से बढ़त दी तत्पश्चात दूसरे क्वार्टर सुरू होते ही मैच के 17 वे मिनट में झारखंड की अलबेला रानी टोप्पो ने पेनाल्टी कॉर्नर में गोल कर झारखंड के बढ़त को 2=0 कर दी, मध्यांतर के बाद महाराष्ट्र की टीम ने 39 वे मिनट में एक गोल कर वापसी करने का प्रयास किया, परंतु झारखंड के खिलाड़ियों ने उन्हें और कोई मौका नहीं दिया और मैच अपने नाम करते हुए 2=1 से जीत दर्ज कर कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया।
झारखंड टीम के कांस्य पदक जीतने पर खेल मंत्री श्री सुदीप्य कुमार सोनू, श्री मनोज कुमार,सचिव, पर्यटन ,कला संस्कृति खेल कूद एवम युवा कार्य विभाग झारखंड, श्री संदीप कुमार, निदेशक खेलकूद एवम युवा कार्य विभाग, श्री भोलानाथ सिंह, महासचिव हॉकी इंडिया, श्री मधुकांत पाठक,महासचिव झारखंड ओलंपिक संघ, श्री विजय शंकर सिंह,श्री शिवेंद्र दुबे,मनोज कोनबेगी, असरिता लकड़ा, असुंता लकड़ा,रजनीस कुमार, शशि कांत प्रसाद, माइकल लाल,अशोक भगत,दसरथ महतो,सुरजीत झा, संजीव झा,रणधीर कुमार,जयंत केरकेट्टा, ,सहित, खेल विभाग झारखंड सरकार, झारखंड ओलंपिक संघ एवम हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने पूरी टीम और कोच , मैनेजर को बधाई दी है।

This post has already been read 1085 times!

Sharing this

Related posts