रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमेटी मिला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से।दरगाह को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग पर सीएम का मिला आश्वाशन।

आगामी 16 मार्च से ईद एक्सपो के उद्घाटन समारोह पर मुख्य अतिथि के रूप मे मुख्यमंत्री को किया गया आमंत्रण। झारखंड पर्यटन स्थल के क्षेत्र मे लगातार अग्रसर हैं, झील झरने, पहाड़, नदियाँ, अनेको धार्मिक स्थल पर्यटन के अंतर्गत आते हैं, इसी दिशा मे हज़रत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा दरगाह जो रांची के डोरंडा मे 1808 ई. से स्थित हैं यहां देश विदेश के लाखों श्रद्धालु प्रत्येक वर्ष बाबा के दरबार पर हाजरी के लिए आते हैं,जिसे देखते हुए दरगाह कमिटी ने झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय मे शुक्रवार को…

Read More

मुख्यमंत्री से रूफटॉप पर चल रहे बार को बंद करने की मांग

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर युवा कांग्रेस नेता रोहित सिन्हा ने ज्ञापन सौंपा। जिसमें हाईकोर्ट के निर्देश के बाद रूफटॉप में चल रहे बार पर कार्रवाई करते हुए बंद करने की मांग की गई है। रोहित सिन्हा द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि रांची शहर में 33 बार अवैध रूप से रूफटॉप में चल रहे हैं। इन अवैध बारों पर कार्रवाई करते हुए बंद करने का निर्देश हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम और उत्पाद एवं मद् निषेधविभाग को दिया है। हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद…

Read More

RAMZAAN UPDATE

भारत में आज नजर नहीं आया माह ए रमजान का चांद, 2 मार्च को रखा जाएगा पहला रोज़ा, कल शाम होगी तराविह की नमाज़, आसमान में चांद के दीदार न होने पर रमजान की शुरुआत रविवार से होगी।

Read More

देवघर में 12 साइबर अपराधी गिरफ्तार, मंईयां सम्मान सहित के नाम पर करते थे ठगी

देवघर साइबर थाने की पुलिस ने मंईयां सम्मान सहित के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 12 युवकों का गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने कुंडा थाना क्षेत्र के नैयाडीह व जसीडीह थाना क्षेत्र के पैनी गांव के समीप जंगल में छापेमारी कर युवकों को गिरफ्तार किया है।

Read More

कोतवाली थाना के SI ऋषिकांत को महिला थाना परिसर से ACB ने घुस लेते गिरफ्तार किया

Ranchi: ACB की टीम ने रांची के महिला थाना में कार्रवाई करते हुए 2018 बैच के दरोगा ऋषिकांत को पांच हजार घूस लेते रंगे के हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दरोगा ऋषिकांत के द्वारा वादी से मोबाइल फोन रिलीज करने के नाम पर पांच हजार और केस डायरी लिखने के नाम पर 20 हजार रूपया घूस की मांग की गई थी,जबकि वादी घूस देने को तैयार नहीं था। जिसके बाद इसकी शिकायत ACB से की गई।

Read More

मुस्लिम समुदाय को अधिकार और न्याय के लिए आगे आना होगा: प्रदीप यादव।

आमया संगठन ने गुलदस्ता और फूल देकर प्रदीप यादव का आभार व्यक्त किया। रांची: कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री प्रदीप यादव द्वारा कल विधानसभा में अल्पसंख्यक (मुस्लिम) समुदाय के शैक्षणिक, आर्थिक और समाजिक मुद्दों के साथ 4401 उर्दू सहायक शिक्षक के रिक्त 3712 पदों को क्लास 1-5 एवं 6-8 विभाजित कर इंटर प्रशिक्षित वेतनमान से भरने, +2 विधालयों में उर्दू शिक्षकों का पद सृजना कर बहाली करने, आलिम फाजिल डिग्री की शिक्षा और परीक्षा के लिए शहीद शेख भिकारी अरबी फारसी युनिवर्सिटी की स्थापना करने, केन्द्रीय एमएसडीपी (पीएमजेवीके) कार्यक्रम…

Read More

झारखंड के उत्तर -पश्चिमी जिलों में हाेगी एक मार्च से बारिश

रांची। राज्य के उत्तर पश्चिमी जिलों में शनिवार को हल्की बारिश और एक दो स्थानों पर वज्रपात होने की आशंका है। जिन जिलों में बारिश और वज्रपात की सम्भावना है। इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा और लोहरदगा शामिल है। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के चलते पैदा हो रही है।उन्होंने बताया कि राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में इस बदलाव का असर कम देखने को मिलेगा। रांची में इसकी वजह से शनिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे।वहीं…

Read More

मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना से नीरू शांति भगत ने की मुलाकात

रांची। झारखंड आंदोलनकारी कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की। इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि नीरू शांति भगत जल्द ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो सकती हैं।नीरू शांति भगत पूर्व में आजसू पार्टी से जुड़ी रही हैं और लोहरदगा सीट से दो बार चुनाव लड़ चुकी हैं, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। हाल ही में उन्होंने आजसू से इस्तीफा दे दिया…

Read More

हत्या या आत्महत्या? रांची में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

रांची। रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड-1 में शुक्रवार को सुमित वर्मा उर्फ टकला का संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने शव बरामद किया है। उसका शव रस्सी के सहारे कमरे में लटक रहा था। शुक्रवार की सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो मामले की जानकारी सुखदेवनगर पुलिस को दी।स्थानीय लोगों का कहना है कि सुमित वर्मा की हत्या हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस…

Read More

झारखंड विधानसभा में जमीन अधिग्रहण और मुआवजा काे लेकर पर हंगामा, सत्ता-विपक्ष दोनों ने उठाए सवाल

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन जमीन अधिग्रहण से जुड़ा मुआवजा, एनओसी और म्यूटेशन में धांधली का मुद्दा गरमाया रहा। इस पर विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी सवाल उठाए।विधायक नागेंद्र महतो ने सरकार से पूछा कि क्या वह गैर-मजरूआ जमीन पर किसानों से राजस्व लेकर उन्हें स्वामित्व का अधिकार देने पर विचार कर रही है? इस पर मंत्री दीपक बिरूआ ने जवाब दिया कि पूर्व की भाजपा सरकार ने अवैध जांच का आदेश दिया था, लेकिन अब 2018 से पूर्व की बंदोबस्ती वाली…

Read More