खूंटी के दिव्यांग तीरंदाजी प्रशिक्षु झोंगो पाहन का झारखंड पैरा तीरंदाजी टीम में हुआ चयन

रांची। नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय खूंटी के दिव्यांग तीरंदाज प्रशिक्षु झोंगो पाहन का चयन झारखंड पैरा तीरंदाजी टीम के लिए हुआ है। झोंगो खूंटी के फुदी पंचायत के सेल्दा गांव के निवासी हैं। 2022 में झोंगो का नामांकन खूंटी के बिरहू स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय में कराया गया था।झोंगो ने अपने तीरंदाजी के सफर की शुरुआत नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय से की। अब झोंगो 26 से 29 दिसंबर तक पंजाब के पटियाला में होने वाली राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी चैम्पियनशिप में झारखंड तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।बेटे…

Read More

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर छठे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी

रांची (झारखंड)। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के संबंधित ठिकानों पर छठे दिन सोमवार को भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। रांची में साहू के घर पर अभी भी नोटों की गिनती जारी है। इसके अलावा और सभी जगहों पर लगभग गिनती पूरी कर ली गई है। रांची वाले घर पर अभी भी नोट गिने जा रहे हैं।आयकर विभाग ने छह दिसंबर को धीरज साहू से संबंधित कई ठिकानों पर रेड मारकर रुपयों से भरे 30 अलमीरा बरामद किये थे। उस दिन से नोटों की गिनती जारी है।…

Read More

रांची में घायलों की जान बचाने के उद्देश्य से ऑटो चालकों ने शुरू की फ्री एम्बुलेंस सेवा

रांची। सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आये दिन सड़क हादसे में लोगों की जान सिर्फ इसलिए चली जाती है कि उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पाता। ऐसे ही दर्द को समझते हुए रांची जिले के कुछ वाहन चालकों की ओर से एक पहल की गई है, जिसके तहत सड़क हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए फ्री एम्बुलेंस सेवा मुहैया कराई जा रही है।दरअसल रांची के कुछ वाहन चालकों ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को त्वरित अस्पताल पहुंचाने के लिए अपनी एक…

Read More

झारखंड में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड

रांची। राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। सुबह और शाम के समय लोगों को घरों में दुबके रहने को मजबूर कर दिया है। पिछले 24 घंटे में चतरा और गुमला का न्यूनतम तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। यहां दोनों जिलों का तापमान 7.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि राजधानी रांची का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले दो-तीन दिनों के दौरान तापमान में और गिरावट दर्ज की जायेगी। इस दौरान तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट…

Read More

प्रधानमंत्री से मिले भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी

रांची। झारखंड भाजपा के विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान बाउरी ने प्रधानमंत्री को झारखंड की राजनीतिक परिस्थिति से अवगत कराया।अमर कुमार बाउरी ने सोशल मीडिया एक्स पर मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आधुनिक विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जन नेता, प्रधानमंत्री, हम जैसे लाखों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत नरेन्द्र मोदी जी का आज आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Read More

भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने की ओर अग्रसर : राज्यपाल

रांची। ‘विकसित भारत @2047: वाइस ऑफ यूथ’ कार्यक्रम में सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शिक्षाविदों के संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। इस मौके पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख, शिक्षाविद एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हम सभी को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और तीसरी सबसे…

Read More

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 35,56,000 परिसंपत्ति का बुढ़मू में हुआ वितरण, 1450आवेदन हुए प्रात।

बुढ़मू पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सोमवार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता मुखिया गंगोत्री देवी व संचालन निल जी के द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में झामुमो के जिला टीम हुए शामिल। पंचायत के ग्रामीणों को सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं का लाभ दिया गया। जिसमें कुल 35 लाख छप्पन हजार परिसंपत्ति का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कुल 1450 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर कार्यक्रम के प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी रामनरायण सिंह, झामुमो के…

Read More