रांची। राज्य के कई हिस्सों में मौसम के बदलने से तापमान में गिरावट आई है। राज्य में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दिन भी ठंड का एहसास होने लगा है।रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शनिवार को बताया कि 29 नवंबर से राज्य में ठंड बढ़ने की संभावना है। 28 नवंबर तक राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रह सकते है। 26 नवंबर को आंशिक बादल छाये रहेंगे जबकि 27 और 28 नवंबर को बादल गहरा सकते है। 29 नवंबर से राज्य में बादल का असर…
Read MoreDay: November 25, 2023
शराब घोटाले के आरोपित योगेंद्र तिवारी ने दाखिल की जमानत याचिका
रांची। झारखंड शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी ने शनिवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की। इससे पूर्व 21 नवम्बर को अदालत ने मामले में अगली सुनवाई की तिथि दो दिसम्बर निर्धारित की है।उल्लेखनीय है कि ईडी ने योगेंद्र तिवारी को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। अदालत से मंजूरी मिलने के बाद ईडी ने छह दिन और आठ दिन कुल 14 दिनों…
Read Moreआपत्तिजनक फोटो भेजकर लड़कियों को परेशान करने का आरोपित मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार
रांची। लालपुर थाना पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम विवेक कुमार शाह बताया गया है। इसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है।सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शनिवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लालपुर थाना में दर्ज पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के एक मामले में एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान की कुछ लड़कियों का फोटो एडिट कर आपत्तिजनक फोटो इंस्टाग्राम में भेज कर परेशान करने के…
Read Moreरांची उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
रांची। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने शनिवार को मोरहाबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया। उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि निर्धारित समय पर इवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख-रखाव, सुरक्षा एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है। इसी को लेकर निरीक्षण किया गया।
Read Moreभाकपा माओवादी का सब-जोनल कमांडर गिरफ्तार
चतरा। पुलिस ने प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सब-जोनल कमाण्डर बबन भोक्ता उर्फ बबन को गिरफ्तार किया है। इसके पास से दो-दो किलो का दो केन बम और 20 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, फ्लैश हेडर और बैटरी बरामद किया गया है। एसपी राकेश रंजन ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सब-जोनल कमाण्डर बबन भोक्ता उर्फ बबन संगठन के विस्तार करने और किसी बड़ी घटना के अंजाम देने के लिए अपने घर नौकाडीह प्रतापपुर के तरफ आया हुआ है। सूचना के के…
Read Moreगुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा आज निशान साहिब जी को नया चोला पहनाया गया.
Ranchi: आज सुबह साढ़े सात बजे जत्था के सेवादार आशु मिढ़ा ने अरदास कर वाहे गुरु से चोला सेवा की आज्ञा मांगी,इसके बाद जत्था के सदस्यों द्वारा श्री जपुजी साहिब जी के पाठ उच्चारण के बीच जत्था के हरविंदर मिढ़ा (हन्नी) ने निशान साहिब जी को नया चोला पहनाया. सभी सेवादारों ने एक स्वर में ‘झूलते निशान रहे सदा महाराज के’ जयकारा बुलंद किया.निशान साहिब जी की सेवा में आशु मिढ़ा,ग्रीश मिढ़ा, रमेश तेहरी, नवीन मिढ़ा, कमल मुंजाल, जीत सिंह,उमेश मुंजाल, रिक्की मिढ़ा एवं सूरज झंडई,रौनक ग्रोवर,दिलीप सिंह,गीता कटारिया,शीतल मुंजाल,मंजीत…
Read More