कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में, लेकिन कमियां दूर हों  : खड़गे

नई दिल्ली,:। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में है लेकिन विधेयक में जो कमियां हैं उन्हें पहले दूर किया जाए। खड़गे ने बुधवार को मीडिया से कहा कि सरकार इस कानून को जनगणना, परिसीमन होने के बाद लागू करना चाहती है। ऐसे में विधेयक में जो खामियां हैं उसे दूर किया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार को सोनिया गांधी ने भी कहा था कि यह हमारा विधेयक है। महिला आरक्षण विधेयक कांग्रेस सरकार लेकर आई थी। पार्टी के वरिष्ठ…

Read More

राजीव गांधी का सपना था महिला आरक्षण विधेयक : सोनिया गांधी

नई दिल्ली, । कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा सदस्य सोनिया गांधी ने बुधवार को कहा कि महिला आरक्षण विधेयक राजीव गांधी का सपना था। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों में स्त्रियों की भागीदारी तय करने वाला संविधान संशोधन विधेयक पहली बार उनके जीवनसाथी राजीव गांधी ही लाए थे। सोनिया गांधी ने लोकसभा में ”नारी शक्ति वंदन विधेयक- 2023” पर चर्चा में कहा कि वह कांग्रेस की ओर से इस विधेयक का समर्थन करती हैं। यह उनकी जिंदगी का बहुत ही मार्मिक क्षण है। आज देशभर के स्थानीय निकायों के…

Read More

मानवाधिकार सुनिश्चित करना अंतरराष्ट्रीय समुदाय का नैतिक दायित्व : राष्ट्रपति

नई दिल्ली:। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि संहिताबद्ध कानून से भी अधिक, हर मायने में मानवाधिकार सुनिश्चित करना अंतरराष्ट्रीय समुदाय का नैतिक दायित्व है। राष्ट्रपति बुधवार को यहां मानवाधिकार पर एशिया प्रशांत फोरम की वार्षिक आम बैठक और द्विवार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने सभी से आग्रह किया कि वे मानवाधिकारों के मुद्दे को अलग-थलग न करें और प्रकृति की देखभाल पर भी उतना ही ध्यान दें, जो मानव के अविवेक से बुरी तरह आहत है। उन्होंने कहा कि भारत…

Read More

कुपोषण को लेकर विभाग सजग, सरकार प्रतिबद्धः निदेशक समाज कल्याण विभाग

Ranchi : समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक शशि प्रकाश झा  ने पोषण माह की जानकारी देते हुए कहा है कि हर साल की तरह इस वर्ष भी पोषण माह का आयोजन पूरे प्रदेश में प्रखंड स्तर तक किया जा रहा है।  इस वर्ष का थीम सुपोषित झारखंड, साक्षर झारखंण्ड और सशक्त झारखण्ड है। हमने भगवान बिरसा मुंडा के पवित्र गांव से इस मिशन की शुरुआत की है। वह आज प्रोजेक्ट बिल्डिंग स्थित नये सभागार में मीडिया को पोषण माह की जानकारी दे रहे थे।  शशि प्रकाश…

Read More

संविधान की  प्रस्तावना से समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष शब्द हटाए : कांग्रेस

नई दिल्ली:संसद में जारी स्पेशल सेशन के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नई संसद के उद्घाटन के दौरान सांसदों को संविधान की जो कॉपी बांटी गई है, उसमें छपी प्रस्तावना से ‘सेक्युलर’ और ‘सोशलिस्ट’ शब्द हटा दिए गए हैं। इसके जवाब में सरकार ने कहा है कि संविधान की कॉपी में मूल संविधान की प्रस्तावना शामिल की गई है। जिसमें ‘सेक्युलर’ और ‘सोशलिस्ट’ शब्द नहीं थे। दरअसल, संविधान की प्रस्तावना में ये दोनों शब्द 1976 में 42वें संशोधन के जरिए शामिल किए गए थे। इस विवाद का कानूनी पहलू भी है। सुप्रीम कोर्ट अपने एक फैसले में संविधान की प्रस्तावना को संविधान का हिस्सा मान चुका है। ऐसे में अगर इसमें से कोई भी शब्द हटाना या शामिल करना है तो एक अन्य संविधान संशोधन की जरूरत पड़ेगी। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया है कि ‘हम जानते हैं ये शब्द 1976 में एक संशोधन के बाद जोड़े गए थे, लेकिन अगर आज कोई हमें संविधान देता है और उसमें ये शब्द नहीं हैं, तो यह चिंता की बात है।’ उन्होंने कहा कि BJP की मंशा संदिग्ध है। ये बड़ी चतुराई से किया गया है। यह मेरे लिए चिंता का विषय है। मैंने इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की, लेकिन मुझे इस मुद्दे को उठाने का मौका नहीं मिला।

Read More

किसान ऋण पोर्टल व विंड्स मैनुअल लांच

घर-घर केसीसी अभियान का शुभारंभ किसानों ने कोविड काल में भी देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की वित्त मंत्री किसानों की खुशहाली के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किए कई नवाचार – कृषि मंत्री पीएम फसल बीमा योजना में किसानों को अभी तक 1.41 लाख करोड़ रु. भरपाई नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के मुख्य आतिथ्य व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में आज दिल्ली में कृषि ऋण व फसल बीमा से संबंधित तीन महत्वपूर्ण पहल विंड्स मैनुअल, किसान ऋण…

Read More

शकूरबस्‍ती ट्रेन सेट डिपो: वंदेभारत सेवाओं का प्रमुख अनुरक्षण केंद्र

Ranchi : उत्तर रेलवे का ट्रेन सेट डिपो, शकूरबस्ती भारत का पहला अनुरक्षण ट्रेनसेट डिपो है जो इस समय वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन्स के 3 रैकों का रखरखाव करता है और जो वंदेभारत एक्‍सप्रेस के 3 मार्गों पर सेवाएं प्रदान कर रहा है। वंदेभारत एक्सप्रेस समयबद्धता के शानदार रिकॉर्ड के साथ रेलयात्रियों को सुविधा और आराम दोनों मामलों में बेजोड़ सेवाएं प्रदान कर रही है। पहले रैक, जिसने कुल 1.3 मिलियन किलोमीटर की दूरी तय कर ली है, को माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15-02-2019 को नई दिल्ली –…

Read More