– पहले चरण में 27 दिसम्बर को, अंतिम चरण में 30 दिसम्बर को चुनाव, मतगणना 2 जनवरी को होगी नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में स्थानीय निकाय चुनावों को हरी झंडी दे दी है। कोर्ट ने कहा कि 9 नये बने जिलों को छोड़कर सभी जगह चुनाव होंगे। 9 नये जिलों में परिसीमन के बाद चार महीने के भीतर चुनाव होंगे। पिछले 5 दिसम्बर को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। डीएमके की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट को बताया था कि तमिलनाडु की…
Read MoreDay: December 6, 2019
हैदराबाद पुलिस एनकाउंटर पर निर्भया की मां ने कहा, न्याय ऐसे ही होना चाहिए
नई दिल्ली। हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपितों को पुलिस ने आज तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। इस पर देश के कोने कोने से प्रतिक्रिया आने लगी है। दिल्ली में हुए निर्भया रेपकांड की पीड़ित की मां आशा देवी ने हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपितों को एनकाउंटर में मार गिराने पर खुशी व संतोष जताया है। निर्भया की मां आशा देवी ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से बातचीत में आज हैदराबाद पुलिस को धन्यवाद दिया। पूरे देश को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे आज भी अपनी बेटी के अपराधियों को फांसी दिलवाने के…
Read Moreडॉ अंबेडकर को पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। देश के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के 64वें महापरिनिर्वाण दिवस पर संसद परिसर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेताओं ने शुक्रवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “सामाजिक न्याय के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले पूज्य बाबासाहेब को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर कोटि-कोटि नमन। उन्होंने संविधान के रूप में देश को अद्वितीय सौगात दी, जो हमारे लोकतंत्र का आधार स्तंभ है। कृतज्ञ राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।”
Read Moreअयोध्या : गंगा जमुनी तहजीब के साथ विकास पथ पर बढ़ना चाहती है राम नगरी
अयोध्या। दिल्ली से राम जन्म भूमि पर सुप्रीम कोर्ट के ” सुप्रीम” फैसले के बाद रामनगरी में 27 साल पहले 6 दिसम्बर को हुए विवादित ढांचे के विध्वंस की स्मृति लोगों में धीरे धीरे धुंधली होने लगी है। रामनगरी गांगा जमुनी तहजीब को लेकर विकास के साथ तेजी से आगे बढ़ने के लिए आतुर हैं। छह दिसम्बर 1992 के बाद प्रत्येक वर्ष अयोध्या में जहां एक पक्ष शौर्य दिवस के रूप में उत्साह के साथ सभी धर्माचार्यों के साथ समारोह आयोजित करता था तो वहीं दूसरा पक्ष यौमें गम का…
Read Moreहैदराबाद: दिशा रेप और हत्याकांड के चारों आरोपित पुलिस एनकाउंटर में ढेर
हैदराबाद। देश को हिलाकर रख देने वाले हैदराबाद के दिशा रेप और हत्याकांड के चारों आरोपितों को पुलिस ने आज तड़के हिरासत से भागने के दौरान मार गिराया। पुलिस उन्हें घटना स्थल पर सीन रिक्रिएट करने के लिए ले गई थी। उसी दौरान इन चारों आरोपितों ने भागने का प्रयास किया, नतीजतन पुलिस को गोली चलानी पड़ी, जिसमें वे चारों मारे गए। साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर श्री सज्जनर ने इसकी पुष्टि की है और वह घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने चारों आरोपितों को…
Read More