कांग्रेस ने भाजपा के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया

रांची । झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा और टांय-टांय फिस्स बताया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव और आलोक दूबे ने गुरुवार को संयुक्त रूप से कहा कि 2014 में भाजपा ने कहा था कि भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाएंगे लेकिन खुद ही भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाने लगे। हाथी उड़ाने लगे, मोमेंटम झारखंड के नाम पर जो हाथी उड़ाया गया, अगर उसकी सीबीआई जांच हो तो मुख्यमंत्री के साथ-साथ कई आईएएस अधिकारी जेल जायेंगे।  उन्होंने कहा कि रांची में सिटी सिविलेंस सिस्टम स्मार्ट कंट्रोल रूम की घोषणा 2014 के भाजपा जन घोषणा पत्र में की गई…

Read More

20 वर्षों से भाजपा के लिए अभेद्य दुर्ग है खूंटी सीट

खूंटी। जनजातियों के लिए आरक्षित खूंटी विधानसभा सीट पिछले 20 वर्षों से भाजपा का अभेद्य दुर्ग बन गया है। चार चुनावों से क्षेत्र के कद्दावर नेता और राज्य के मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा 2000 से लगातार विरोधियों पर भारी पड़ते आये हैं, चाहे निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस का उम्मीदवार हो या झामुमो का। राजनीति की शुरूआत से लेकर उन्होंने विधानसभा चुनाव में कभी हार का मुंह नहीं देखा। इस बार भी भाजपा ने नीलकंठ सिंह मुंडा पर भरोसा जताते हुए पांचवीं बार उन्हें मैदान में उतारा है। मुंडा 2000 के बिहार विधानसभा चुनाव में नीलकंठ सिंह मुंडा ने कांग्रेस की सुशीला केरकेट्टा…

Read More

पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली घायल

सरायकेला । सरायकेला जिले के खरसांवा के कुचाई में लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव के दौरान एक बार फिर नक्सली सक्रिय हो गये हैं।  गुरुवार की सुबह पुलिस द्वारा कुचाई के बांडी में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान पहले नक्सलियों द्वारा फायरिंग किये जाने के बाद पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जो समाचार लिखे जाने तक जारी है। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही एसपी एस कार्तिक भी खरसावां पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि मुठभेड़…

Read More

370 को वोट बैंक के लिए पालती रही कांग्रेस : अमित शाह

रांची । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज कहा कि कांग्रेस पार्टी अनुच्छेद 370 को अपने वोट बैंक के लिए पालती रही लेकिन अनुच्छेद 370 को खत्म कर हमने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। कांग्रेस की तमाम अड़चनों के बाद भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अध्योध्या में अब भव्य राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया। अमित शाह आज चतरा में एक चुनावी रैली को सम्बोधित कर रहे थे।  अमित शाह ने रैली में जोहार, सबको प्रणाम के साथ अपना संबोधन शुरू किया। भारत माता की जय के नारे लगाए…

Read More

बीआईटी सिंदरी में’भारत में स्टार्ट-अप्स के अवसर’ विषय पर विशेष वार्ता आयोजित

धनबाद । बीआईटी सिंदरी के स्टार्टअप व इनोवेशन सेल द्वारा ‘भारत में स्टार्ट-अप्स के अवसर’ विषय पर विशेष वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक राला थे जो  वर्तमान में एप्पल, यूएसए में ग्लोबल मैनेजर, विनियमन एवं अनुपालन के पद पर कार्यरत हैं। उनका कार्य अनुभव 30 से अधिक देशों में रहा  है। श्री राला ने हार्वर्ड के बच्चों का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि बीआईटी सिंदरी के बच्चों के भीतर भी उतनी ही प्रतिभा है जितनी की विदेश के विश्वविद्यालयों में अध्यनरत छात्रों में…

Read More

विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता शिविर एक दिसम्बर को

मेदिनीनगर। झालसा के दिशा निर्देश व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एक दिसंबर को एन एम ट्रेनिंग सेंटर मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल डाल्टनगंज में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा ।उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह वरीय सिविल जज अशोक कुमार नेआज यहाँ दी । उन्होंने बताया कि विश्व एड्स दिवस के अवसर पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा  जिसमें लोगों को बीमारी से बचने व जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा प्रदत सुविधाओं के बारे…

Read More

कार से 21.45 लाख रुपये जब्त, विदेशी करेंसी भी शामिल

रांची। रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के डोड़ेया मोड़ के समीप से एक स्वीफ्ट कार से पुलिस ने 21.45 लाख रुपये जब्त किये है। जब्त रुपये में विदेशी करेंसी भी शामिल है। रुपये यूणीमणी फाइनेशियल सविसेज लिमिटेड की है। एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। 21 लाख 45 हजार 450 रुपये स्वीफ्ट कार (जेएच 05 बीएन 0728)जब्त किये गये है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट है। किसी को भी 50 हजार रुपये से अधिक…

Read More

पहले चरण की अधिकांश सीटों पर हम जीत रहे हैं : भूपेश बघेल

रांची । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया है  कि झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में होने वाले 13 विधानसभा सीटों प रउनकी कांग्रेस पार्टी जीत की ओर बढ़ रही हैं और अधिकतर सीटें जीत रही  हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा में भगदड़ मची हुई है। भाजपा के सहयोगी दल उसका साथ छोड़ रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण हमें महाराष्ट्र और झारखंड में देखने को मिला है। झारखंड में भाजपा का साथ आजसू, जदयू और लोजपा ने छोड़ दिया है। साथ ही महाराष्ट्र में शिवसेना ने भी…

Read More