शिक्षक ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश को दिया: डॉ जे बी पाण्डेय

Ranchi: शुक्रवार को भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ (IPTA) का 27 वीं प्रदेश अधिवेशन का उद्घाटन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन संयुक्त रूप से वाई बी एन यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ राम जी यादव, डॉ परमानंद मोदी, डॉ वासुदेव प्रसाद डॉ अंजेश, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के डॉ प्रदीप सिंह ने किया। अधिवेशन में झारखंड राज्य के सभी जिलों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया।सभी का स्वागत वाई बी एन पब्लिक स्कूल की प्राचार्या डॉ चांदनी नाथ ने किया।मुख्य अतिथि राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद के सेवानिवृत प्राचार्य डॉ वासुदेव प्रसाद ने कहा कि हम सभी मिलकर भारत को विकसित करेंगे। मुख्य वक्ता रांची विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो डॉ जंग बहादुर पाण्डेय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में विस्तार से बतलाया। अधिवेशन में नव वर्ष 2025 पर कैलेंडर का विमोचन सभी पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम का संचालन IPTA के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ परमानंद मोदी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ नथुनी सिंह ने किया। राष्ट्रगान के साथ अधिवेशन का समापन हुआ।

This post has already been read 3496 times!

Sharing this

Related posts