लघु उद्योग भारती, झारखंड प्रदेश की नयी कार्यकारिणी का गठन
रांची: लघु उद्योग भारती, झारखंड प्रदेश की नयी कार्यकारिणी (वर्ष 2025-27) का गठन किया गया है। इसकी घोषणा लघु उद्योग भारती, झारखंड प्रदेश की आमसभा में किया गया। नयी कार्यकारिणी में प्रांतीय अध्यक्ष विजय मेवाड़, प्रांतीय उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश पांडेय, ज्ञान चन्द्र जयसवाल (कोल्हान प्रभारी), प्रवीण झा, शैलेंद्र कुमार पांडे, कृष्ण नंदन सिंह, किशोर गोलछा, महा सचिव विनोद अग्रवाल, संयुक्त महासचिव प्रकाश हेमत्सरीया, अखिलेश्वर नारायण राय, सचिव अजय कुमार दाधीच, लाल बाबू सिंह पटेल, आनंद ढाबू (सोशल मीडिया प्रभारी), प्रदिप्तो मुखर्जी (दुमका) और कोषाध्यक्ष सरोज कांत झा को बनाया गया है। वहीं, कार्यकारिणी सदस्यों में राहुल खुराना, अरविंद नाथ सिंह (रांची), राकेश राज (रांची), आशा सिन्हा (रांची), मीना सिंह (रांची), ऊषा झा (जमशेदपुर), विनय गोयनका (बरही), पवन कनोई (रांची), प्रेम रंजन (बोकारो), आयुष गोयल ( बोकारो), सावरमल शर्मा (जमशेदपुर), राजेश लोधा (चाकुलिया), विजय पोद्दार (रामगढ़), मनोज सिंघानिया (दुमका), जनमजय प्रताप सिंह को शामिल किया गया है। इसके अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार(रांची), विजय छपरिया (रांची), योगेंद्र तुलस्यान (धनबाद), ललित केड़िया (रांची), ओम प्रकाश अग्रवाल (रांची), अमोद सिंह (बोकारो) को संरक्षक बनाया गया है।
This post has already been read 248 times!