रांची में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई बैठक , संगठन को मजबूत करने सहित कई मुद्दों पर की गई चर्चा

रांची। रविवार को झारखंड की राजधानी रांची स्थित चाणक्य होटल में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की गई। बिहार-झारखंड, केरल, दमन दीव, तमिलनाडु, पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, असम., सहित कई प्रदेशों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारियों का जुटान हुआ।

बैठक में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी और पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन ने संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने झारखंड सहित अन्य राज्यों में पार्टी और संगठन विस्तार को लेकर सभी से वन-टून वन रायी ली और उनकी सलाह को भी सुना। वहीं, इस मौके पर केरल की लेबर पार्टी का हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ( से.) में विलय किया गया। लेबर पार्टी के अध्यक्ष वी. के. विक्रमन एवं और उपाध्यक्ष के पवित्रन ने विलय का प्रस्ताव दिया था।

बैठक में जीतन राम मांझी ने कहा कि हमने हिन्दुतानी आवाम मोर्चा (से.) पार्टी की शुरुआत की । हम पार्टी से गरीबों, मजदूरों और वंचितों को काफी उम्मीद है। पार्टी बिहार-झारखंड सहित देश भर में गरीब, वंचित और आम लोगों के हक की लड़ाई लड़ेगी और उनके मुद्दों पर उठायेगी। हम पार्टी ने हमेशा से ही गरीबों के आवाज को बुलंद किया हैं. गरीबों को हक़ दिलाना पार्टी कि पहली प्राथमिकता हैं.

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि जल्द झारखंड की पार्टी इकाई का विस्तार होगा। राज्य के दलित – आदिवासी और गरीब भाइयों की लड़ाई हमें लड़नी है, उनके हक के आवाज उठाने पार्टी हर स्तर संघर्ष करेगी। झारखण्ड सहित देश के अन्य राज्यों में भी पार्टी का विस्तार करेंगे। देश के हर भू भाग पर श्री जीतन मांझी के चाहने वाले हैं.. उन सबका आग्रह आ रहा है कि हम पार्टी का विस्तार उनके यहाँ हो और बाबा साहब, कांशीराम जी की तरह पूरा देश आपको प्यार करता है, आप पर विश्वास करता है।

संतोष कुमार सुमन ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी कि जान हैं. कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज पार्टी इस मुकाम पर पहुंची हैं। संतोष सुमन ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी कि बैठक में एन डी ए के मजबूती के लिए बातचीत हुई. पार्टी ने बैठक में मजबूत जानाधार वाले क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी पर बातचीत की गई है.. हमारा यह पहले भी संकल्प रहा है और आज फिर हमने तय किया है कि अगले विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा गरीबों और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने बताया कि पार्टी के नीति और कार्यक्रमों कि जानकारी हेतु कार्यकारिणी की बैठक में हम पार्टी के वेबासाइट ham.org.in और पार्टी के नाम वॉट्सएप चैनल को पार्टी संरक्षक श्री जीतन राम मांझी के द्वारा लॉन्च किया गया।
बैठक को बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह विधायक प्रफुल्ल मांझी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह विधायक ज्योति देवी ने भी संबोधित किया.. कार्यक्रम का संचालन पार्टी के प्रधान महासचिव राजेश पाण्डेय ने किया.. साथ ही राजनैतिक प्रस्ताव भी लाया..

This post has already been read 897 times!

Sharing this

Related posts