मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में हिन्दी दिवस व करमा पर्व पर कार्यक्रम आयोजित

परंपरा एवं संस्कृति का संवर्धन करें, परंपराओं में निहित हैं जीवन मूल्य: मनरखन महतो

ओरमांझी: मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रांगण में हिन्दी दिवस एवं करमा पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो, ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल, निदेशक मनोज कुमार महतो, प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका सुश्री मीना कुमारी, मनरखन महतो बी. एड. कॉलेज के प्राचार्य डॉ० दूधेश्वर महतो, मनरखन महतो नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य चित्रवेल वी, मनरखन महतो फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्या रागिनी कुमारी के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। वहीं कॉलेज के व्याख्यातागण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं प्रशिक्षुओं ने ढोल एवं मादर की थाप पर कर्मा लोक ‘गीत इति इति जावा’ गाये तथा आदिवासी लोक नृत्य प्रस्तुत किये। मौके पर मुख्य अतिथि कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो ने हिन्दी दिवस पर कहा कि हिन्दी हमारी मातृ भाषा एवं राष्ट्रभाषा है तथा अन्तराष्ट्रीय भाषा बनने की तरफ अग्रसर है। आज पूरे विश्व में हिन्दी बोलने वाले की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जो हमारे लिए गर्व एवं गौरव का विषय है। वहीं करमा पर्व पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुरखों की धरोहर को हमें बचा कर रखना है हमारे पूर्वजों ने जो संस्कृति हमें प्रदान की है उसे हमें अपनी अगली पीढ़ियों में प्रसारित करना है। हमारी परंपराओं में जीवन का मूल्य निहित हैं। सभी प्रशिक्षुओं को हिन्दी दिवस एवं करमा पूजा की शुभकामनाएँ दी। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने काव्य पाठ एवं अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

This post has already been read 674 times!

Sharing this

Related posts