अयोध्या में भगवान राम और उनका मंदिर अब भारत के लिए गौरव का प्रतीक बन गया है: आशीष साहू
ओरमांझी: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के नेता सह युवा दस्तक के अध्यक्ष आशीष कुमार साहू ने प्रखण्ड क्षेत्र के ओरमांझी में दुर्गा मंदिर, काली मंदिर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान आशीष कुमार साहू ने कहा कि आज देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी खुद झाड़ू लेकर मंदिरों की सफाई करके देश का स्वच्छ भारत के संकल्प की ओर ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। ऐसे में हम सब कि यह जिम्मेदारी बन जाती है। कि हम सब इस संकल्प को पूरा करें। और जब भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण के समय देश के सभी मंदिरों में उत्सव का माहौल होगा। तब इसका महत्व और बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि पांच शताब्दियों से अधिक समय से हिंदुओं का संघर्ष 22 जनवरी को अयोध्या में मंदिर की प्रतिष्ठा के साथ देशव्यापी समारोहों में समाप्त हो रहा है। अयोध्या में भगवान राम और उनका मंदिर अब भारत के लिए गौरव का प्रतीक बन गया है।
This post has already been read 3106 times!