भाजपा नेता कमलेश राम ने राज्यपाल बनने पर रघुवर दास को दिया बधाई 

ओरमांझी: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को ओड़िशा का राज्यपाल बनाये जाने पर  भाजपा नेता सह कांके विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कमलेश राम ने जमशेदपुर स्थित उनके आवास जाकर गुलदस्ता भेंट व शॉल ओढ़ाकर बधाई दिया। तत्पश्चात दोनों के मध्य विभिन्न विषयों पर काफी देर तक चर्चा हुई। कमलेश ने कहा कि रघुवर दास का राजनीतिक सफर एक बूथ अध्यक्ष से शुरू होकर आज ओड़िशा के महामहिम तक पहुंचा है, जो भाजपा में ही संभव है।

 यह सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री एक कुशल राजनेता होने के साथ ही साथ कुशल प्रशासक भी हैं। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रघुवर दास को ओडिशा के राज्यपाल नियुक्त किया है। इनके अनुभव और कार्य कुशलता उड़ीसा राज्यवासियों के काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

This post has already been read 3789 times!

Sharing this

Related posts