डीएवी स्कूल में नवरात्रि पर डांडिया कार्यक्रम का हुआ आयोजन

डांडिया खेल कर मां दुर्गा को प्रसन्न किया जाता है: पूनम दुबे

ओरमांझी: डीएवी स्कूल मुन्ना पतरा ओरमांझी में शुक्रवार को नवरात्रि के शुभ अवसर पर डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आकर्षक सजावट, शानदार स्नैक्स एवं प्रतिस्पर्धा के साथ कार्यक्रम संपन्न हुई। इस अवसर पर छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान डांडिया की  संस्कृतिक नृत्य की जमकर प्रस्तुति दी गई। इस दौरान डांडिया कार्यक्रम में शामिल सबों ने मिलकर मां दुर्गा से सुख समृद्धि की कामना की। वही इस त्यौहार की सीजन में एकता और बंधन की भावना का आनंद लेने के लिए सभी ने हाथ मिलाया। भक्ति शक्ति एवं संस्कृति का परिचय दिया। मौके पर स्कूल के प्राचार्या पूनम दुबे ने कहा कि नवरात्रि में डांडिया खेलने की परंपरा काफी पुरानी है। डांडिया भारत का परंपरागत नृत्य है। नवरात्रि के अवसर पर डांडिया खेल कर मां दुर्गा को प्रसन्न किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमें इस शक्ति पर्व पर मां दुर्गा से सकारात्मक शक्तियों को लेना चाहिए। और अपने भीतर को नकारात्मकता को समूल नष्ट कर एक सुंदर समाज का निर्माण करना चाहिए।यही मन की वास्तविक उपासना है। मौके पर मुख्य रूप से प्राचार्या पूनम दुबे, इन्दु कुमारी, रिंकी सिंह, ज्योति कुमारी, संगीता कुमारी, रिया कुमारी, रेखा कुमारी, कुलदीप कुमार, बबलू कुमार, नूतन कुमारी, जया कुमारी, चंदा कुमारी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

This post has already been read 2239 times!

Sharing this

Related posts