रांची । राजभवन में चम्पाई सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सत्ता पक्ष के सभी विधायक सर्किट हाउस से दो चार्टर्ड प्लेन से शुक्रवार को हैदराबाद भेज दिये गये। विधायकों को टूटने से बचाने के लिए उन्हें हैदराबाद शिफ्ट किया गया है। अब सभी विधायक फ्लोर टेस्ट के दिन रांची पहुंचेंगे। पहला चार्टर्ड प्लेन दोपहर 01:35 बजे और दूसरा 01:45 बजे रवाना हुआ। कुल 36 विधायक चार्टर्ड प्लेन में रवाना हुए हैं।
This post has already been read 2564 times!