कोकर दुर्गा पूजा कमेटी इस वर्ष बना रही कैलाश पर्वत

रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में कोकर दुर्गा पूजा कमेटी इस वर्ष भी भव्य पंडाल का निर्माण कर रही है। इस वर्ष 55 फीट ऊंचे कैलाश पर्वत पर विराजे 20 फीट के भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा खास आकर्षण का केंद्र होगी। साथ ही पंडाल के नीचे नंदी महाराज शिवलिंग के सामने विराजमान होंगे।
समिति के अध्यक्ष विकास दास ने शनिवार को कहा कि पंडाल की चारों ओर भगवान शिव और माता पार्वती की कलाकृतियां होंगी। रात में लेजर लाइट की रोशनी से पूरा परिसर जगमग करेगा। कोकर डिस्टलरी तालाब से लेकर कोकर चौक तक विद्युत सज्जा की जा रही है। 30 से ज्यादा आकर्षक लाइटिंग लगाई जा रही है। सड़क की दोनों तरफ लाइट्स रहेंगी। लाइट्स के माध्यम से धार्मिक कथाओं का चित्रण किया जाएगा। रामायण, महाभारत और शिवपुराण से जुड़ीं कथाएं होंगी। इस वर्ष दुर्गा माता की मूर्ति नटराज पर आधारित है। यह 12 फीट ऊंची होगी। अध्यक्ष ने कहा कि पूजा के आयोजन में कुल 33.5 लाख रुपए खर्च का अनुमान है। पंडाल के निर्माण में बंगाल के 30 कारीगर जोर-शोर से लगे हैं। पंडाल का पट षष्ठी के दिन खुलेगा। पूजा में सप्तमी से लेकर नवमी तक मां दुर्गा को भोग अर्पित किया जाएगा।

This post has already been read 161 times!

Sharing this

Related posts