काजोल की मां तनूजा की सर्जरी हुई

मुंबई। काजोल की मां और पुराने दौर की अभिनेत्री तनूजा की मुंबई के लीलावती अस्पताल में सर्जरी हई है, जिसके बाद अब उनकी तबियत बेहतर बताई जा रही है। अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार, एक सप्ताह बाद तनूजा को छुट्टी दी जा सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, ये सर्जरी बुद्धवार की शाम को हुई। तनूजा के पेट में आंतों की सूजन की बीमारी है, जिसके लिए उनको मंगलवार को अस्पपताल में भर्ती कराया गया था।

बुद्धवार को जब तनूजा की सर्जरी हुई, तो इस मौके पर उनकी दोनों बेटियां काजोल और तनीषा मौजूद थीं। अपनी मां की सेहत की देखभाल के लिए काजोल लगातार दूसरे दिन अस्पताल पंहुचीं। बुद्धवार को सुबह और शाम काजोल अस्पताल आई थीं। गुरुवार को काजोल थोड़े वक्त के लिए ही अस्पताल में रुकीं। इधर, काजोल की मां अस्पताल में हैं और उधर उनकी ससुराल में गम का माहौल है। सोमवार को उनके ससुर और हिंदी फिल्मों के मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरु देवगन का निधन हो गया था।

काजोल ससुराल और मायके, दोनों की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। सोमवार को काजोल उस वक्त भावुक हो गई थीं, जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय देवगन परिवार के घर शोक जताने पंहुचे थे, तो काजोल के सब्र का बांध टूट गया था और वे रोने लगी थीं। 

This post has already been read 10473 times!

Sharing this

Related posts