कांग्रेस नेता मदन कुमार महतो रांची लोकसभा एवं महेश कुमार मनीष कांके विधानसभा चुनाव को लेकर बुढ़मू में किया बैठक।

बुढ़मू: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मदन कुमार महतो एवं जिला महासचिव महेश कुमार मनीष अपने समर्थकों के साथ कांके विधानसभा क्षेत्र के बुढ़मू प्रखंड का सुक्रवार को किया दौरा। इस दौरान प्रखंड कार्यालय बुढ़मू में एक बैठक कर बुढ़मू कार्यकारी अध्यक्ष बालेश्वर यादव, विनोद कुमार मुंडा, कांग्रेस युवा मोर्चा विधानसभा सचिव नदीम, सरताज हुसैन, ओबीसी अध्यक्ष भोला साहू, नगर सेवा दल जिला उपाध्यक्ष लाल बाबू, सदन साहू, सुरज कुमार महतो, राजेश लोहरा, हेमंत दुबे, अनुप मुंडा, रंथू कच्छप, निर्मल मुंडा सहित अन्य के द्वारा रांची लोकसभा एवं कांके विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा किया। इस दौरान मदन कुमार महतो ने कहा अगर कांग्रेस के द्वारा टिकट देती है। तो मैं जीत हासिल करूंगा। वहीं विधानसभा के लिए महेश कुमार मनीष ने भी टिकट की दावेदारी पेश करते हुए कहा मैं लगातार कांग्रेस के लिए जन सेवा का कार्य करता रहा हूं। टिकट मिलेगी तो पार्टी को निराश नहीं करूंगा।

This post has already been read 4673 times!

Sharing this

Related posts