ओबीसी, एससी,एसटी वर्ग के नेताओं को टारगेट कर रही है भाजपा: कुमुदिनी प्रभावती 

रांची: कांग्रेस पार्टी के  अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव कुमुदिनी प्रभावती ने कहा कि केंद्र कि मोदी सरकार गैर भाजपा शासित राज्यों के ओबीसी,एससी, एसटी वर्ग के नेताओं को टारगेट कर रही है। झूठे,मनगढ़ंत और बेबुनियाद आरोप लगाकर सत्तासीन सरकार को सत्ता से बेदखल करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। देश के संघीय ढांचे को भी छिन्न-भिन्न किया जा रहा है। भाजपा द्वारा गैर भाजपा शासित राज्य सरकारों को अस्थिर करने की साजिश जारी है। पहले महाराष्ट्र फिर बिहार और अब झारखंड में भाजपा द्वारा राज्य सरकार को अस्थिर करने में भाजपा जुटी है। बिहार में तिकड़म कर राजद जदयू गठबंधन की सरकार को सत्ता से बेदखल करने में भाजपा सफल रही।

This post has already been read 4082 times!

Sharing this

Related posts