हजारीबाग। हजारीबाग के झारखंड आर्म्ड फोर्सेस (जैप-7) के मैदान में आपात लैंडिंग के बाद वायुसेना का हेलिकॉप्टर शनिवार को अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया। शुक्रवार रात करीब 8 बजे के आसपास आपात स्थिति में हेलिकॉप्टर को लैंड कराया गया था। हेलिकॉप्टर को आपात स्थिति में लैण्ड कराए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस मामले में कोई भी अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है। समझा जाता है कि खराब मौसम या तकनीकी गड़बड़ी के कारण हेलिकॉप्टर को आपात स्थिति में लैण्ड कराया गया। शनिवार को मौसम ठीक होते ही हेलिकॉप्टर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया।
This post has already been read 7247 times!