फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में सरकार हरसंभव मदद को तैयार: बाउरी

रांची। झारखंड के पर्यटन व कला संस्कृति मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि राज्य सरकार फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में हरसंभव मदद करने को तैयार है। शुक्रवार को खेलगांव में उन्होंने झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का दीप प्रज्जवलित कर आगाज किया। तीन दिनों तक चलने वाले इस फिल्म महोत्सव में इजराइल, फिलिपिन्स और अफगानिस्तान सहित देश के कई जाने- माने कलाकार भाग ले रहे हैं। इस मौके पर मंत्री बाउरी ने कहा कि झारखंड पहले खनिज संपदा के लिए जाना जाता था, लेकिन आज इसकी पहचान पर्यटन और फ़िल्म निर्देशन के क्षेत्र में भी बन रही है। राज्य सरकार ने फ़िल्म नीति बनाकर देश-विदेश के फ़िल्म निर्माताओं को झारखंड आमंत्रित किया है। आज झारखंड में कई राष्ट्रीय स्तर के फ़िल्म का निर्माण हो रहा है। झारखंड के कलाकार देश- दुनिया में राज्य का नाम ऊंचा कर रहे हैं।सरकार पर्यटन, कला संस्कृति और फ़िल्म नीति को एकसाथ कर ऐसे कार्यक्रम को और प्रोत्साहन देने का काम करेगी। बाउरी ने देश-विदेश से आये हुए अतिथियों को झारखंड भ्रमण का आमंत्रण भी दिया। बाउरी ने खेलगांव में बनाये गए दो थिएटर का भी भ्रमण किया। कार्यक्रम में झारखंड इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के आयोजनकर्ता, टीवी सीरियल और फिल्मी कलाकारों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकार भी उपस्थित थे।

This post has already been read 6691 times!

Sharing this

Related posts