वाजपेई के जन्म दिवस पर कंबल वितरण का किया आयोजनभाजपा हर गरीब व असहाय लोगों का चिंता करती है: अमरनाथ चौधरी

ओरमांझी: भाजपा मंडल पांचा उच्च विद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई का जन्मदिन पर उनके चित्र में पुष्पांजलि अर्पित कर सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर ठंड को देखते हुए वृद्ध, असहाय लोगों के बीच कंबल देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अमरनाथ चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर गरीबों का हर असहाय लोगों का चिंता करती है।और सबसे निम्न व्यक्ति तक विकास के बारे सोचती है। आज हर रूप में देखा जाए कांग्रेस पार्टी और जेएमएम केवल अपना जेब भरने का काम कर रही है। मौके पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा पार्टी है। जो गरीब गुरुवा के बारे में सोचती है। उनके विकास के बारे में सोचती है। आज कोई गरीब अंचल में रसीद ऑनलाइन कराने के लिए तो बिना पैसा का काम नही होता है। भारतीय जनता पार्टी के सरकार में बालू दस से पन्द्रह हजार में मिलता था। आज 40 से 50 हजार रुपया में एक ट्रक मिलता है। मौके पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष दिलीप मेहता, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुप्ता, महामंत्री अलखनाथ महतो, विक्रांत तिवारी,राजधाम साहू, कैलाश पाहन, नीलमोहन पाहन, मीडिया प्रभारी राजेंद्र चौधरी, शशि मेहता, अशेश्वर लाल गुप्ता, धनंजय महतो,नवीन साहू,अजय साहू,शैलेंद्र,बालक महतो, सुनील महतो, दीपक मुंडा, विक्की साहू, सरोज महतो,अनिरुद्ध साहू, ओमप्रकाश साहू, सुखलाल महतो एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण कार्यकर्ता गण एवं ग्रामीण बुजुर्ग माताएं बहनें उपस्थित थे।

This post has already been read 2913 times!

Sharing this

Related posts