वरुण की फैन से अर्जुन का टकराव

मुम्बई। सोशल मीडिया पर जहां अक्सर सितारों को अपने फैंस से तारीफ मिलती है, वही आलोचना का भी सामना करना पड़ता है। मंगलवार की रात को अर्जुन कपूर को सोशल मीडिया पर अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा, जब खुद को वरुण धवन की फैन बताने वाली एक महिला ने अर्जुन कपूर के नाम एक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने एक तरफ अर्जुन के अपने पिता बोनी कपूर से संबंधों में तनाव का जिक्र किया, तो दूसरी ओर मलाइका अरोड़ा के साथ उनके संबन्धों पर आपत्ति जताई।

इस महिला को इस बात पर आपत्ति थी कि 19 साल के बेटे की मां के साथ अर्जुन कपूर के रिश्ते हैं। अर्जुन कपूर ने तुरंत ही इस महिला की पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और अपनी पोस्ट में लिखा कि उनके अपने पिता से सहज संबंध हैं। संकट के समय वे जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ खड़े रहे, लेकिन मलाइका अरोड़ा के साथ संबंधों को लेकर उन्होंने कुछ नहीं किया। बुधवार की सुबह उस महिला ने अपनी पोस्ट के लिए अर्जुन से माफी मांग ली और कहा कि उनका इरादा किसी का दिल दुखाना नहीं था। बाद में वरुण धवन ने भी इस मामले में दखल किया और इस बात पर खुशी जताई कि उस महिला ने माफी मांग ली है। वरुण का कहना था कि सबको दूसरों की निजता का सम्मान करना चाहिये। 

This post has already been read 9119 times!

Sharing this

Related posts