राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबाल में झारखंड के सन्नी और मुस्कान को मिनी मिक्स्ड डबल्स में तीसरा स्थान

रांची। केरल में 25वीं मिनी अंडर-14 आयु वर्ग बालक-बालिका एवं 25वीं यूथ अंडर-21 आयु वर्ग बालक-बालिका राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न हो गयी। केरल टेनिस वॉलीबाल संघ की ओर से टेनिस वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड टेनिस वॉलीबाल टीम मिनी अंडर-14 आयु वर्ग में बालक और मिनी मिक्स्ड डबल्स में शामिल हुई थी।
यूथ अंडर 21 आयु वर्ग में बालक-बालिका और मिक्स्ड डबल्स में भी भाग लिया था। इसमें मिनी मिक्स्ड डबल्स में सन्नी राज एवं मुस्कान कुमारी की जोड़ी ने ओडिशा को पराजित कर कांस्य पदक पर कब्जा किया। कांस्य पदक प्राप्त करने पर झारखंड राज्य टेनिस वॉलीबाल संघ के महासचिव ब्रजेश गुप्ता एवं खिलाड़ियों के अभिभावक ने शुभकामनाएं दी हैं। यह जानकारी झारखंड राज्य टेनिस वॉलीबाल टीम के कोच दीपक कुमार ने दी।

This post has already been read 2384 times!

Sharing this

Related posts