रांची और गिरिडीह जेल का एक करोड़ से होगा विकास कार्य

रांची। रांची और गिरिडीह जेल में विकास का कार्य एक करोड़ की लागत से कराया जायेगा। इसको लेकर गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के हॉस्पिटल बिल्डिंग की मरम्मति का कार्य 72.45 लाख से किया जायेगा। गिरिडीह सेंट्रल जेल में 17.32 लाख की लागत से चार बोरबेल लगाये जायेंगे। गृह विभाग ने राशि का भी आवंटन कर दिया है। गृह विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जिम्मेवारी संयुक्त रूप से संबंधित काराधीक्षक और एजेंसी की होगी। संबंधित एजेंसी उच्च गुणवत्ता युक्त मानक स्तर का कार्य सुनिश्चित करायेंगे। यह उनकी व्यक्तिगत जवाबदेही होगी। कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर या कार्य मानक स्तर का नहीं पाये जाने पर संबंधित एजेंसी सीधे तौर पर इसके लिए उत्तरदायी होंगे। ऐसी स्थिति में उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।

This post has already been read 2392 times!

Sharing this

Related posts