माही केयर ने स्वस्थ बिटिया स्वस्थ भारत के तहत चलाया जागरूक अभियान

  • संस्था का एक ही उद्देश्य और लक्ष्य है, सभी राज्यों को प्लास्टिक मुक्त कर बच्चियों के बीच सेनेटरी पैड का उपयोग करना: वंदना  उपाध्याय 

रांची: माही केयर की ओर से स्वस्थ बिटिया स्वस्थ्य भारत अभियान के तहत रविवार को मासिक धर्म स्वच्छता सह जागरूकता अभियान चला कर बच्चियों को इस के प्रति जागरूक किया।इस कड़ी में खूंटी और तोरपा में भी शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया।संस्थान की सचिव सह समाजसेवी वंदना उपाध्याय ने बताया कि संस्थान उनके नेतृत्व में रांची सहित झारखंड के कई जिलों में यह अभियान चला रही है।कहा कि संस्थान का प्रयास है कि संस्थान आगे भी निरंतर झारखंड के कोने-कोने में अभियान चला कर बच्चियों को जागरूक करती रहेगी।माही केयर का एक ही उद्देश्य और लक्ष्य है कि झारखंड सहित अन्य राज्यों को प्लास्टिक मुक्त कर बच्चियों के बीच सेनेटरी पैड के उपयोग की अहमियत के प्रति अभियान चला कर जागरूक करना।ताकि हमारी महिलाएं और बच्चियां बीमारियों से अछूता और स्वस्थ रह सकें।इससे पर्यावरण  को भी संतुलित करने में मदद मिलती है।अभियान के दौरान खुलकर बात करो संकोच को दूर करो गंदे कपड़े का न करो इस्तेमाल,करो खुद और देश की देखभाल करो सहित कई स्लोगन के साथ महिलाओं और बच्चियों को संदेश दिया।सामाजिक दायित्व के तहत मैं आगे भी अपनी भूमिका निभाती रहूंगी।हम किसी एक को  भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचा सकें तो यह हमारी जीवन में बहुत बड़ी उपलब्धि और पुण्य का काम होगा।इससे बड़ा मानव सेवा कुछ हो ही नहीं सकता है।इस कार्य में तोरपा जल सहिया रीना देवी,समाजसेविका वंदना उपाध्याय,प्रियंका शर्मा,मुनिता देवी,रीना देवी,आश्रिता,शांति सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

This post has already been read 2017 times!

Sharing this

Related posts