मध्यस्थता में मध्यस्थों व अधिवक्ताओं की भूमिका अहम : रवि कुमार भास्कर

रांची : मध्यस्थता केन्द्र, रांची में आयोजित पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान के पहले दिन परिवार न्यायालयों से कुल 67 (सड़सठ) मामले अग्रसारित होकर मध्यस्थता केन्द्र में प्राप्त हुए जिन्हें भिन्न-भिन्न मध्यस्थ को सुपुर्द किया गया, जिनमें कुल 37 (सैंतीस) मामलों में सफलता मिली और दोनों पक्ष राजी-खुशी से अपने मामले को समाप्त करने के लिए तैयार हो गये। अन्य मामलों में अभी अंतिम स्तर की बातचीत बाकी है, इसलिए वे मामले विशेष मध्यस्थ के पास अगले स्तर के सुनवाई के लिए लंबित है।
डालसा सचिव श्री रवि कुमार भास्कर ने कहा कि विशेष मध्यस्थता अभियान के लिए पूर्व में ही मध्यस्थों एवं न्यायालयों में के पीठासीन पदाधिकारियों से बैठकें की गयी है। उक्त मध्यस्थता अभियान में अधिक से अधिक परिवार न्यायालयों में लंबित वादों को मध्यस्थता के माध्यम से निबटाने का लक्ष्य रखा गया है। परिवार न्यायालयों से पूर्व में ही वादकारियों को नोटिस भेजा जा चुका हैं, ताकि अधिक से अधिक लंबित वादों का निस्तारण किया जा सकें।
यह जानकारी डालसा सचिव श्री रवि कुमार भास्कर ने दी।
ज्ञात हो कि यह मध्यस्थता अभियान दिनांक 16.05.2025 से 20.05.2025 तक चलेगा, जिसमें वादकारी अपने वादों का मध्यस्थता के माध्यम से सुलझा सकते हैं, इससे समय व धन की बचत होगी।

This post has already been read 1121 times!

Sharing this

Related posts