भारत जोड़ो न्याय यात्रा का ओरमांझी में किया भव्य स्वागत

2024 में झारखंड और देश में कांग्रेस एक मजबूत स्थिति में पहुंचेगी: अमाल खान 

ओरमांझी: भारत जोड़ो न्याय यात्रा का ब्लॉक चौक में जिला प्रवक्ता अमाल खान के नेतृत्व में हजारों हजार की संख्या में लोगों ने ढोल बाजे और नगाड़े के साथ राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर अमाल खान ने कहा कि राहुल गांधी झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश में एक नई ऊर्जा पैदा हुई है। और आने वाला 2024 में झारखंड और देश में कांग्रेस एक मजबूत स्थिति में पहुंचेगी। देश में नफरत की राजनीति खत्म होगी मोहब्बत की राजनीति की शुरुआत होगी। इस मौके पर हजारों लोग खड़े थे और लगातार राहुल गांधी राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे राहुल गांधी को ईरबा से निकलने के बाद शहीद मैदान धुर्वा में सभा को संबोधन करना था इसलिए वह बिना रुक हुए सीधे निकल गए। मौके पर मुख्य रूप से प्रखण्ड अध्यक्ष तुलसी खरवार, सुधा देवी, मुबारक अंसारी, हरिमोहन महतो, रमेश उरांव, कमिश्नर मुंडा, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

This post has already been read 1537 times!

Sharing this

Related posts