ओरमांझी :– भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार मेहता एवं सांसद प्रतिनिधि राजेश गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में गरीब कल्याण और लोक सेवा हेतु विश्व को मानवता की सेवा का मार्ग दिखलाने वाले जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ओरमांझी प्रखंड के सुदूरवर्ती आदिवासी बाहुल्य गांव बड़ा गगारी ओरमांझी मे छोटे बच्चो व ग्रामीणों के बीच टी-शर्ट, पैन्ट लंच बॉक्स, चॉकलेट , बिस्कीट आदि का वितरण किया गया। मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि राजेश गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सोच था समाज के अन्तिम पदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का किरण पहुंचे इसी उद्देश्य के पूर्ति हेतु एक छोटा सा प्रयास है। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष दिलीप मेहता ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप मेहता, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुप्ता, ओरमांझी पंचायत के उपमुखिया सह भाजपा नेता संतोष गुप्ता, आनन्द महतो, सोशल मीडिया प्रभारी शशि मेहता, मनोज गुप्ता रूपेश साहू, अशोक बेदिया सहित काफी संख्या में बच्चे एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
This post has already been read 2798 times!