बीबीआइएफ और जेएसकेके ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

रांची। भीम बिरसा इमेंस फाउंडेशन और जनहित संस्कृति कला केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में रांची जिला के नगड़ी प्रखंड कार्यालय अंतर्गत गरीब, असहाय और वृद्धजनों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान करीब 250 कंबलों का वितरण दोनों संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से किया गया। कला केन्द्र के निदेशक चंदन मिश्रा ने बताया कि भीम बिरसा इमेंस फाउंडेशन और जनहित संस्कृति कला केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कम्बल वितरण का कार्य संपन्न किया जा रहा है। उनका उद्देश्य समाज के अन्तिम पायदान एवं असहाय लोगों की सेवा के अनवरत कई साल से की जा रही है। वहीं भीम बिरसा इमेंस फाउंडेशन की सरिता पांडेय ने कहा कि मानव सेवा के विचारों से अभिप्रेत होकर लगातार हम उनके उत्थान की दिशा में काम करते रहे हैं और इसी प्रकार मानव सेवा के प्रति हमारी संस्था का समर्पण आगे भी जारी रहेगा। साथ ही संस्था महिला उत्थान की दिशा में काम कर रही है। महिलाओं के स्वाबलंबन हेतु एवं उनकी आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में संस्था द्वारा कई कदम उठाए गए हैं।

This post has already been read 277 times!

Sharing this

Related posts