Ranchi: वीर शहीद निर्मल महतो की 73वीं जयन्ती के अवसर पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा राँची जिला समिति द्वारा जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम के नेतृत्व में आज दिनांक 25-12-2023 को राँची स्थित शहीद निर्मल महतो चौक पर अवस्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर राज्य के विकासशील एवं युवा मुख्यमंत्री आदरनीय श्री हेमन्त सोरेन जी के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि पहली बार इण्डिया गठबंधन की सरकार ने शहीद निर्मल महतो के सपनों के अनुरूप काम किया है। झारखण्ड के निर्माता आदरणीय जगतगुरू श्री शिबू सोरेन जी के निरंतर आशीर्वाद से मैं निर्मल दा के सपनों को साकार कर पा रहा हूँ। आनेवाले 10 वर्षों में हर झारखणडियों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति हो चुकी होगी। निर्मल दा के सपनों का झारखण्ड बनाने में सफल हो चुके होंगे।
कार्यक्रम में केन्द्रीय प्रवक्ता सह मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार श्री अभिषेक प्रसाद पिन्टु, केन्द्रीय सदस्य एवं माननीय मुख्यमंत्री के आप्त सचिव श्री सुनील श्रीवास्तव, केन्द्रीय सदस्य एवं राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, पूर्व केन्द्रीय सदस्य श्री अन्तु तिर्की, अफरोज अन्सारी, जिला सचिव डॉ हेमलाल मेहता, जिला उपाध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा, जनक नायक, कलाम आज़ाद, रामानंद बेदिया, बीरु साहू, संगठन सचिव लालजय कुमार नाथ शाहदेव, आदिल इमाम, मृत्युंजय सिंह, संजय राय, रमेश साहू, मंटू लाला, आफताब आलम,डॉ तालकेश्वर महतो, कुदूस अंसारी, जीत गुप्ता, अजीत नायक, फरीद खान, कयुम अन्सारी, मो असलम, शेख सहाबुद्दीन, पुष्पा बरदेवा, राधा हेमरोम, सुषमा बरदेवा, सुजीत उपाध्याय, सोहेल खान, राकेश वर्मा, वसीम खान, नौसाद आलम, परवेज आलम गुड्डू, फरीद खान, मुसलिम अंसारी, मो गुड्डू, मो शैख मंसूरी, दिनेश तिग्गा, रवि कुमार, गोपाल पांडे, राजेश सिंह, राहुल वर्मा, मो फकरूदीन राय, मो साजिद, आबिद अंसारी, फैयाज साह, रमजान रजा, लक्ष्मण राम, असद टिंकू, अमन तिवारी, इरफान, अतिकुर रहमान, कासिफ रजा, बंसीधर ठाकुर, हरीश महतो, आजम अहमद, मो परवेज़, मोइन, गोलू सिंह, समशेर आलम, फिरोज अंसारी, बाकर वारसी, भास्कर महतो, मनीष राणा आदि शामिल थे।
This post has already been read 3069 times!