पर्यावरण मित्र समूह ने विशेष स्वच्छ्ता एवं पौधारोपण अभियान चलाया

Ranchi: पर्यावरण मित्र समूह रांची, झारखंड के स्वयंसेवकों ने विशेष स्वच्छ्ता एवं पौधारोपण अभियान चलाया। प्रतिकूल मौसम में भी दिनभर अलग अलग जगहों पे सफाई और पौधारोपण किया गया।

प्रातः 8 बजे सरना पूजा स्थल, चुन्ना भट्ठा, कोकर में 11 पारिजात, अमलतास और अशोक का पौधा लगाया गया। प्रातः 11 बजे इंडियन ओवरसीज बैंक, दुमरदग्गा शाखा, बूटी मोड़ के सामने 5 छायादार और फूलदार पौधे लगाए, 1 बजे गाड़ीगांव में ग्रामीणों के साथ मिलकर आम और महुआ के 5 पौधे लगाए, उसके बाद कोकर इंडस्ट्रीयल एरिया में 2 आम के पौधे लगाए गए। सभी लगाए गए पौधों को बांस और नेट से घेरकर सुरक्षित किया गया।


विदित हो कि पर्यावरण मित्र समूह प्रत्येक रविवार और छुट्टियों के दिन रांची शहर को हराभरा और प्रदूषण से मुक्ति के लक्ष्य के साथ अलग अलग अलग अलग जगहों पर पौधारोपण करता है, और शहर के नागरिकों से भी राजधानी रांची को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सहयोग करने की अपील करता है।


आज पर्यावरण मित्र समूह ने सहयोग राशि इकट्ठा करने के लिए एक डोनेशन बॉक्स का उद्घाटन किया। डोनेशन बॉक्स का उद्घाटन इंडियन ओवरसीज बैंक दुमरदग्गा शाखा के शाखा प्रबंधक श्री विकाश कुमार और पदाधिकारी श्री राजेश कुमार पासवान ने किया। उक्त बॉक्स में पर्यावरण मित्र के सभी सदस्य प्रत्येक सप्ताह 50 रुपये सहयोग राशि जमा करेंगे ताकि पौधारोपण में होने वाले खर्च को पूरा किया जा सके।


आज के पौधारोपण अभियान में मुख्य रूप से विश्वजीत गोप, जयप्रकाश पासवान, शिव पासवन, नंदकिशोर राम, प्रो0 इंदल पासवान, राजेश पासवान, आशीष कुमार राम, राकेश कुमार सिंह, शतीश कुमार, देवराज गांगुली, सौरव बोस, नितेश वर्मा, कर्मानंद शर्मा, उमेश प्रजापति, बिरसा लकड़ा, अमित कुमार पासवान, रंजीत ठाकुर, सोनू पांडेय और छोटू कुमार, बिरसा उरांव, आदि लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

This post has already been read 7158 times!

Sharing this

Related posts