पर्यावरण मित्र समूह ने विशेष स्वच्छ्ता एवं पौधारोपण अभियान चलाया

Ranchi: पर्यावरण मित्र समूह रांची, झारखंड के स्वयंसेवकों ने विशेष स्वच्छ्ता एवं पौधारोपण अभियान चलाया। प्रातः 10 बजे सरना पूजा स्थल, , चुन्ना भट्ठा कोकर में 20 पारिजात, अमलतास और अशोक का पौधा लगाया गया। उसके बाद गड़ा टोली सरना स्थल में 17 फूलदार और छायादार पौधे लगाए गए और उसे बांस और नेट लगाकर सुरक्षित किया गया।
विदित हो कि पर्यावरण मित्र समूह प्रत्येक रविवार और छुट्टियों के दिन रांची शहर को हराभरा और प्रदूषण से मुक्ति के लक्ष्य के साथ अलग अलग जगहों पर पौधारोपण करता है, और शहर के नागरिकों से भी राजधानी रांची को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सहयोग करने की अपील करता है। पर्यावरण मित्र प्रत्येक रविवार रांची के सरना स्थल एवं सार्वजानिक स्थल पे पौधारोपण कार्य करता है और उसे सुरक्षित करता है। और रांची वासियों से सहभागिता निभाने और इस अभियान में सहयोग करने की अपील करता है। साथ ही ये भी अपील करता है कि यदि किसी के पास रांची में पौधा लगाने की कोई भी जगह है तो कृपया पर्यावरण मित्र को सूचीत करें हमलोग वहां पौधा जरूर लगयेगे।
आज के पौधारोपण अभियान में मुख्य रूप से प्रोo इंदल पासवान, विश्वजीत गोप, जयप्रकाश पासवान, शिव पासवन, नंदकिशोर राम, राजेश पासवान, राकेश कुमार सिंह, देवराज गांगुली,सौरव बोस, दिव्या लकड़ा,राजन कच्छप,सुनील टोप्पो,दीपू मुंडा, सुकरा मुंडा, बेबी गाड़ी ,रोबिन, हिमांशू विजय, शालिनि , , गणेश पासवान, सागर पासवान, विवेक अग्रवाल, विशाल क्षेत्री, आदि लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

This post has already been read 7570 times!

Sharing this

Related posts