दो बार झारखंड की सत्ता से बाहर रहने की बेचैनी दिख रही भाजपा पर : आप

Ranchi: आज आम आदमी पार्टी के द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रेस रिलीज जारी कर कहा गया है कि लगातार दो बार झारखंड की सत्ता से बाहर रहने की बेचैनी भाजपा पर साफ दिखने लगी है। सांसद निशिकांत दुबे झारखंड में भी वोटरों का विशेष गहन पुनरीक्षण कराने की मांग कर रहे हैं। बीजेपी जानती है उसके लिए प्रत्यक्ष चुनाव जीत पाना लगभग नामुमकिन है। इसलिए अपने अधीन संस्थाओं के माध्यम से चुनावी परिणाम को भाजपा हड़पना चाहती है। अगर भाजपा झारखंड में बांग्लादेशी वोटरों का आरोप लगा रही है तो भाजपा को बताना चाहिए कि पिछले 11 वर्षों से केंद्र में उनकी सरकार है फिर बांग्लादेशी भारत में प्रवेश कैसे कर रहे हैं ? अगर ये पहले की सरकार में आए हुए हैं तो क्या 2014 से 2019 तक भाजपा की जो सरकार थी वह बांग्लादेशी वोटरों के कारण बनी थी ? बीजेपी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कर दिल्ली चुनाव का परिणाम हड़प लिया और इसी तकनीक के सहारे अब देश भर में जाना चाहती है। वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण बिहार में असफल और विवादित रहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद भी बिहार के उप मुख्यमंत्री का दो दो ईपीआईसी नंबर जारी कर दिया गया है। बिना बताए मतदाताओं का नाम काट दिया गया है, दिल्ली में भी इसी तरह बीजेपी के लोग नाम पता वोटरों का पूछते थे और कुछ दिनों बाद उन्हें पता चलता था उनका नाम काट दिया गया है। बीजेपी के वोट चोरी को सबसे पहले हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल जी ने सार्वजनिक किया था लेकिन चुनाव आयोग ने उस पार कोई ध्यान नहीं दिया। निशिकांत दुबे द्वारा झारखंड में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण का मांग करना भाजपा की निराशा और हताशा को दिखाता है कि जनमुद्दों पर आधारित प्रत्यक्ष चुनाव में भाजपा अपनी हार मान चुकी है और अपने अधीन संस्थाओं के माध्यम से चुनाव परिणाम को हड़पना चाहती है।

This post has already been read 978 times!

Sharing this

Related posts