देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश प्रथम के भाव से काम करते हैं : संजय सेठ

Ranchi: इस अवसर पर सांसद सेठ ने अपने संबोधन में कहा यह चुनाव देश का चुनाव है। यह चुनाव भारत का भविष्य तय करने का चुनाव है। यह चुनाव देश को एक सशक्त नेतृत्व देने का चुनाव है। एक सशक्त व्यक्ति को हम देश की बागडोर दे सके इसका निर्णय करने का चुनाव है ।
झारखंड में नक्सलवाद चरम पर है कानून व्यवस्था चरमरा गई है यहां की बहू बेटियां सुरक्षित नहीं है आए दिन बलात्कार की घटनाएं हो रही है आलम यह है कि शाम होते ही बहन बेटियां घर से बाहर निकलने से डरती है। छीनतई की घटना बढ़ गई है आज महिलाएं सड़क पर आभूषण पहनकर नहीं निकल सकती शासन और प्रशासन का डर अपराधियों में खत्म हो गया है । जब रघुवर दास की भाजपा सरकार थी तो झारखंड में नक्सलवाद खत्म हो गया था महिलाएं 24 घंटे कहीं भी आ जा सकती थी नक्सली झारखंड छोड़ कर चले गए थे, व्यापारी हो या ग्रामीण ,उद्योगपति, हो या आम लोग सभी बिना डर के अपना व्यापार करते थे । परंतु आज राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था यहां के लोगों के लिए श्राप बन गया है इसलिए झारखंड को बचाने के लिए झारखंड के विकास के लिए मोदी जी को और सशक्त बनाने के लिए 13 फूल और एक फल की माला नरेंद्र मोदी जी को समर्पित करना होगा लिए 25 तारीख को राष्ट्रीय हित में मतदान करें आज देश को एक सशक्त नेतृत्व प्रदान करने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें। आज के इस अवसर पर रांची के विधायक सी पी सिंह ,सत्यनारायण सिंह ,रमेश सिंह ,ललित ओझा, संजय जायसवाल, डॉ भीम प्रभाकर, डॉ अभिषेक रामदीन ,अनीता वर्मा ,मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे, हरेंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह, राजू सिंह ,मंजू चौरसिया, आशा शर्मा, संजीव चौधरी, सही सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महिला मोर्चा के द्वारा आज रांची के विभिन्न क्षेत्रों में किसका मोड कहां के बरियातू पुरानी रांची में जनसंपर्क अभियान चलाया घर-घर जाकर मोदी के द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गई एवं भाजपा के पक्ष में रांची के लोकसभा सांसद संजय सेठ को कमल निशान पर बटन दबाकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील की गई इस जनसंपर्क अभियान में नीति सेठ, श्रीमती गार्गी मलकानी ,कुमुद झा, नेहा सिंह ,रवि मेहता ,मीरा सिंह, कुणाल जायसवाल, सीता देवी ,जय श्री, सुनीता कश्यप, रीता राय ,सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

This post has already been read 1434 times!

Sharing this

Related posts