झारखंड मुक्ति मोर्चा (युवा) रांची जिला के उपाध्यक्ष बने :- अशोक कुमार मुंडा

ओरमांझी: झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिला के केंद्रीय कमेटी की ओर से शनिवार को झारखंड युवा मोर्चा गठन किया गया।जिसमें ओरमांझी प्रखंड निवासी अशोक कुमार मुंडा को रांची जिला का उपाध्यक्ष बनाया गया। अशोक मुंडा ने जिला उपाध्यक्ष बनने पर केंद्रीय समिति के अध्यक्ष दिसोम गुरु शिबु सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा केन्द्रीय समिति और जिला समिति का आभार व्यक्त किया। और उन्होंने कहा कि पार्टी हमें बहुत आशा और विश्वास के साथ यह पद सौंपा है। इस विश्वास को कायम रखते हुए पार्टी के प्रति काम करूंगा। पार्टी संगठन को और भी मजबूत बनाने का कार्य करूंगा।बधाई देने में जिला जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम, झामुमो के वरिष्ठ नेता अब्दुल कुद्दुस अंसारी,हारून रशीद,प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर महतो, सचिव नरेश यादव, आकाश ठाकुर, दीपक मुंडा, अनिल उराव ,करमु मुंडा,सुधीर मुंडा, सुरेश मुंडा झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई वरिष्ठ नेताओं ने धन्यवाद और बधाई दिया।

This post has already been read 2498 times!

Sharing this

Related posts